भाजपा नेताओं ने जालंधर के डीसी वरजीत वालिया जी का बुके देकर किया स्वागत

जालंधर, 22-4-2026, TDBE Bureau —
भारतीय जनता पार्टी जालंधर सेंट्रल के नेताओं द्वारा आज जालंधर के माननीय डिप्टी कमिश्नर (IAS) श्री वरजीत वालिया जी का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ (Bouquet) भेंट कर सम्मानित किया और जिले के प्रशासनिक कार्यों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस स्वागत समारोह में भाजपा जालंधर सेंट्रल के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, एससी मोर्चा पंजाब से परमजीत बग्गा जोहल जी, भाजपा नेता श्री परमजीत कुमार जी, भाजपा मंडल 5 के नेता श्री नवीब प्रभाकर जी, दपिंदर सिंह जी सहित जालंधर सेंट्रल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जालंधर सेंट्रल से कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि माननीय डीसी वरजीत वालिया जी के नेतृत्व में जालंधर जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं गति आएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।
अंत में सभी भाजपा नेताओं ने डीसी साहब को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और जिले के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!