“नारी का अपमान करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा” — आरती राजपूत
TDBE- जालंधर, ब्यूरो :
ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया द्वारा जालंधर में अप्रैल माह की मासिक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती आरती राजपूत जी की अध्यक्षता में किया गया। हर माह की तरह आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर संगठन में नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जालंधर इकाई की उपस्थिति में पंजाब और जालंधर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नए सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में गुरप्रीत जी, सिमरनजीत, नरेश जी, नितिन जी, रजत, मनदीप कौर जी, परमिंदर कौर जी, अमित कुमार जी, राजीव सैनी जी, विमल टायल जी, अंकुश गुप्ता जी, कामिनी लेखी जी, राहुल कुमार जी, विकास खुल्लर जी, संदीप गुप्ता जी, अमित दुरेजा जी तथा विशाल मानिक जी शामिल रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट आशीष जी, प्रभुमन ठुकराल जी, आरती दत्ता जी एवं संदीप जी उपस्थित रहे। इसके अलावा पंजाब महिला सेल अध्यक्षा लखविंदर कौर, पंजाब उपाध्यक्ष हनी तलवार, महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा, जालंधर सचिव गुरमीत सिंह, महिला सेल महासचिव ज्योति, सचिव तरुणा, प्रबल उप्पल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान महिलाओं के खिलाफ खड़ी सरकारों, 33% महिला आरक्षण, तथा सोशल मीडिया पर बढ़ रही आपत्तिजनक पोस्टों और लोगों को गुमराह करने जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों को भी इस दौरान सम्मानित एवं पदोन्नत किया गया, जिसमें प्रबल उप्पल को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत जी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की प्राथमिकता हमेशा जनसेवा रही है। आम जनता अपनी समस्याएँ संगठन के माध्यम से हम तक पहुँचा सकती है, जिन पर निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं का अपमान करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नए पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्षा को विश्वास दिलाया कि वे मानव अधिकारों की रक्षा हेतु निष्पक्ष एवं मजबूती से अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएंगे।

